आईपीएल-13 में लगातार दूसरा अर्धशतक लगा चेन्नई सुपर किंग्स को शानदार जीत दिलाने वाले युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने कहा कि उन्हें अपने आप पर भरोसा था और इसी कारण वह अच्छा कर पाने में सफल रहे। 

Advertisement

कोलकाता ने गुरुवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मैच में चेन्नई के सामने 173 रनों की चुनौती रखी थी। ऋतुराज ने 53 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 72 रन बना टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

अपनी इस पारी के लिए ऋतुराज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मैच के बाद ऋतुराज ने कहा, "मुझे अच्छा लग रहा है। आत्मविश्वासी। मेरे दोनों अर्धशतक उन मैचों में आए जो हम जीते। मुझे अपने आप पर भरोसा था। मैं जानता था कि अगर मुझे पारी की शुरुआत करने और अपना समय लेने का मौका मिला तो मैं अच्छा करूंगा। इसलिए विश्वास था।"

उन्होंने कहा, "कोरोना (Covid-19) ने मुझे मुश्किल मजबूत बना दिया है। हमारे कप्तान हमेशा कहते हैं कि हर स्थिति का सामना हंसते हुए करो। यह मुश्किल है, लेकिन मैं करने की कोशिश करता हूं। इससे मुझे वर्तमान में रहने में मदद मिलती है।"

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार