VIDEO: क्रिस गेल ने छक्का मारकर तोड़ा शीशा, कमेंटेटर के उड़े होश

Updated: Fri, Aug 27 2021 12:51 IST
Cricket Image for VIDEO: क्रिस गेल ने छक्का मारकर तोड़ा शीशा, कमेंटेटर के उड़े होश (Chris Gayle six)

CPL 2021: कैरेबियन प्रीमियर लीग के दूसरे मुकाबले में सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स का सामना बारबाडोस रॉयल्स के साथ हुआ। इस मैच में सभी की नजरें दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल पर टिकी हुई थीं। गेल इस मैच में तो कुछ खास नहीं कर सके लेकिन फिर भी उनके द्वारा लगाया गया एक छक्का सुर्खियों मे रहा।

क्रिस गेल ने अपने इस छक्के से शीशा तोड़ दिया। यह वाक्या जेसन होल्डर द्वारा फेंके जा रहे 5वें ओवर की पांचवी गेंद पर घटा। जेसन होल्डर की सीधी गेंद पर क्रिस गेल हल्का सा आगे बढ़े और गेंद को सीमा रेखा के पार पहुंचा दिया। क्रिस गेल के इस छक्के को देखकर कमेंटेटर ने कहा कि ये गेंद जहां हम बैठे हैं ठीक उसके नीचे वाली खिड़की पर लगी है।

बाद में स्लो मोशन में देखने पर पता चला कि क्रिस गेल के इस विस्फोटक छ्क्के से खिड़की के नीचे का शीशा टूट गया है। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने आए क्रिस गेल ने इस मैच में केवल 1 ही छक्का लगाया था। गेल ने 9 गेंदों पर 1 चौका और 1 छक्के की मदद से केवल 12 रन बनाए थे।

वहीं अगर मैच की बात करें सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियोट्स की टीम ने बारबाडोस रॉयल्स को इस मुकाबले में 21 रनों से शिकस्त दी है। बारबाडोस की टीम से ओसेन थॉमस ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा कप्तान जेसन होल्डर और मोहम्मद आमिर के खाते में एक-एक विकेट गया। सेंट किट्स की ओर से शानदार अर्धशतक जमाने वाले शेरफेन रदरफोर्ड को मैन ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें