CPL 2021: सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के बल्लेबाज एविन लुईस त्रिनबागो नाइट राइडर्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे हैं। कैरेबियन प्रीमियर लीग के 27वें मुकाबले में एविन लुईस ने 52 गेंदों में 102 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इस पारी में 5 चौके और 11 छक्के शामिल थे यानी उन्होंने 16 गेंदों में ही 86 रन जोड़ दिए थे।

Advertisement

एविन लुईस ने छक्का मारकर अपना शतक पूरा किया था। वहीं शतक लगाने के बाद एविन लुईस ने खास अंदाज में जश्न मनाया। एविन लुईस को शॉट खेलते ही यकीन हो गया कि गेंद सीमा रेखा पार कर जाएगी यही वजह है कि उन्होंने गेंद की ओर मात्र 1 सेकंड देखा और जहां खड़े थे वहीं पर अपने बल्ले को फेंक दिया।

Advertisement

बल्ला फेंकने के बाद एविन लुईस ने अपने दोनों हाथों को फैलाकर अपने शतक का जश्न मनाया। एविन लुईस के चेहरे का भाव बता रहा था कि उन्हें इस शतक की कितना ज्यादा जरूरत थी। एविन लुईस ने अपना आखिरी शतक 2019 में लगाया था। एविन लुईस के इस शतक से राजस्थान रॉयल्स के खेमे में खुशी जरूर आ गई होगी।

एविन लुईस इस बार आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों में शिरकत करते हुए नजर आएंगे। वहीं अगर मैच की बात करें तो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम ने त्रिनबागो नाइट राइडर्स को 8 विकेट से हरा दिया है। नौंवे मैच में यह सेंट किट्स की छठी जीत है और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार