पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज आजम खान (Azam Khan) अपनी खराब फिटनेस को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहे हैं, लेकिन उन्होंने मौजूदा कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 (सीपीएल 2024) में डाइव लगाते हुए शानदार कैच लपका। आजम ने यह कैच विवार, रविवार 8 सितंबर को गुयाना अमेज़न वारियर्स की तरफ से सेंट लूसिया किंग्स के जॉनसन चार्ल्स का लपका। वारियर्स ने यह मैच 6 विकेट से जीत लिया। 

Advertisement

पारी का छठा ओवर करने आये कीमो पॉल ने सेंट लूसिया के सलामी बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स को एक तेजतर्रार फुल-लेंथ गेंद फेंकी। चार्ल्स, गेंद को ऑफ साइड से धकेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन अंत में गेंद बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप के पार चली जाएगी और विकेटकीपर आजम ने डाइव लगाते हुए अद्भुत कैच लपक लिया। ये कैच जब उन्होंने पकड़ा क्राउड और बल्लेबाज चार्ल्स दोनों हैरान रह गए। आजम ने ये कैच पकड़कर उन आलोचकों को करारा जवाब दे दिया जो उनकी फिटनेस की आलोचना करते है। 

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सेंट लूसिया 14.3 ओवर में 100 के स्कोर पर ऑलआउट हो गया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन मैथ्यू फोर्डे ने बनाये। उन्होंने 21 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 31 रन की पारी खेली। चार्ल्स ने 13 गेंद में 2 चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। वारियर्स की तरफ से सबसे ज्यादा 3-3 विकेट गुडाकेश मोती और इमरान ताहिर ने चटकाए। कीमो पॉल ने 2 विकेट चटकाए। एक विकेट ड्वेन प्रिटोरियस के खाते में गया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमेज़न वारियर्स 10 ओवर में 4 विकेट खोकर और 101 रन बनाकर जीत लिया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 47(19) रन रहमानुल्लाह गुरबाज़ के बल्ले से निकले। टिम रॉबिन्सन ने 20 गेंद में 3 चौको और 2 छक्कों की मदद से 33 रन की पारी खेली। सेंट लूसिया की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट नूर अहमद ने हासिल किये। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार