इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ के दौरान इंडिया के टीम कॉम्बिनेशन को लेकर काफि बातें होती रहीं। अब इसी बीच पूर्व न्यूज़ीलैंड ऑलराउंडर का मानना है कि एशियाई पिचों और विदेशी पिचों पर टीम को अलग तरह के ऑलराउंडर की ज़रूरत होती है। उन्होंने एक ऐसे स्टार खिलाड़ी का नाम लिया, जिसकी कमी भारत को मौजूदा टेस्ट टीम में खल रही है। 

Advertisement

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट से संन्यास के बाद टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ी अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहे हैं। हेड कोच गौतम गंभीर भले ही इसे ट्रांजिशन फेज मानने से इनकार करते हैं, लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज़ ने साफ कर दिया कि टीम को परफेक्शन तक पहुंचने में वक्त लगेगा।

Advertisement

इसी बीच पूर्व न्यूज़ीलैंड ऑलराउंडर और मौजूदा NZ महिला टीम के असिस्टेंट कोच क्रेग मैकमिलन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “एशियाई पिचों पर आपको जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर या पहले अश्विन जैसे स्पिन ऑलराउंडर चाहिए होते हैं। लेकिन न्यूज़ीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में आपको तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहिए। यही वो जगह है जहां भारत को हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ी की कमी खल रही है, जो मीडियम पेस डाल सके और नीचे के क्रम में बल्लेबाज़ी कर सके।”

हार्दिक पांड्या ने आखिरी बार 2018 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट मैच खेला था। चोटों से जूझने के बाद उनकी वापसी हुई, लेकिन उन्होंने खुद को व्हाइट-बॉल क्रिकेट तक सीमित रखा। पांड्या ने अब तक 11 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 532 रन बनाए (1 शतक, 4 अर्धशतक) और 17 विकेट भी झटके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैकमिलन ने शुभमन गिल की कप्तानी पर भी बात की। उन्होंने कहा, “वो अच्छे कप्तान लगते हैं। पहली सीरीज़ हमेशा कठिन होती है, और दबाव वाले हालात में कुछ गलतियां होना लाज़मी है। लेकिन अनुभव के साथ वो बेहतर होंगे। वो भविष्य हैं, इसलिए भारत उन पर निवेश करेगा। जैसे-जैसे वो अपनी टीम और खेलने के स्टाइल को समझेंगे, उनका नेतृत्व और मजबूत होगा।”

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार