योगराज सिंह धोनी को जड़ना चाहते थे थप्पड़, ट्वीटर पर फैंस ने बनाया मजाक

Updated: Thu, Jan 05 2017 13:43 IST
महेन्द्र सिंह धोनी इमेज ()

जनवरी 05, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): महेन्द्र सिंह धोनी के वनडे और टी-20 की कप्तानी से संन्यास लेने के बाद सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ट्रेंड करते रहे। माही के फैंस और क्रिकेट प्रेंमियों ने ट्वीटर पर जमकर योगराज की खिंचाई की। भारतीय कप्तान के लिए गांगुली की ख्वाहिश हुई पूरी

गौरतलब है कि युवी के पिता योगराज सिंह अपने बेटे के टीम में चयन नहीं होने के लिए महेन्द्र सिंह धोनी को जिम्मेदार ठहराते आए हैं। अब जब धोनी ने कप्तानी से खुद संन्यास ले लिया है, ऐसे में क्रिकेट फैंस योगराज पर जमकर बरस रहे हैं।

आपको बता दे कि साल 2015 में हुए वनडे वर्ल्ड कप की टीम में युवराज सिंह के चयन नहीं होने के बाद योगराज सिंह ने महेन्द्र सिंह धोनी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि धोनी बहुत घमंडी है। जिस तरह से रावण का अहंकार एक दिन खत्म हो गया था, वही हर्ष एक दिन धोनी का भी होना है। वह खुद को रावण से भी ऊपर मानते हैं।

मुझे नहीं लगते है कि मैनें अपने जीवन में उससे घटिया शख्स कभी देखा है। धोनी पाई-पाई के लिए  मोहताज हो जाएंगे और भीख मांगेंगे। योगराज सिंह यहीं नहं थमें थे। उन्होंने तो यहां तक कहा दिया था कि धोनी कुछ भी नहीं थे। उन्हें मीडिया ने क्रिकेट का भगवान बनाया। आज धोनी मीडिया की इज्जत नहीं करते। अगर मैं पत्रकार होता तो धोनी को थप्पड़ जड़ देता।

योगराज के द्वारा धोनी के लिए कही गई इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए क्रिकेट फैंस ने उनपर अपना गुस्सा निकाला है। धोनी के एक फैन ने ट्वीट कर लिखा – धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद योगराज सिंह का फेसबुक स्टेटस- युवारज औऱ गंभीर के लिए अच्छा फिल कर रहा हूं। कप्तानी पद से हटने के बाद क्रिकेट के भगवान सचिन ने माही के लिए लिखा इमोशनल मैसेज

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें