Cricket Viral Video: आज का दौर सोशल मीडिया का है। मैदान के अंदर या बाहर कुछ भी हो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। नई हो या पुरानी क्रिकेट से जुड़ी हर क्लिप को फैंस बड़े ही चाव से देखते हैं। इस बीच इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान टीम से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तान के खिलाड़ी हाथ बांधे मजे से 78 साल के बूढ़े आदमी को पिच पर काम करते हुए देख रहे हैं।

इस दौरान कमेंटेटर को यह कहते सुना जाता है, '9 युवा लोग खड़े होकर देख रहे हैं और 78 साल का एक बूढ़ा आदमी काम कर रहा है। शादाब खान 23 साल के हैं और वो 78 साल के एक बूढ़े व्यक्ति को पिच फ्लैट करते हुए देख रहा है। कोई ऐसा कैसे कर सकता है।'

इस वीडियो को अबतक इंस्टाग्राम पर ही 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं फैंस जमकर इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों का बचाव करते हुए लिखा, 'जरा बड़ा हो जाएं। सिर्फ इसलिए कि वे पाकिस्तान से हैं, हर बात पर उन्हें ट्रोल ना करें। वो इंसान क्यूरेटर है और जानता है कि पिच पर क्या करना है और क्या नहीं करना है।'

यूजर ने आगे लिखा, 'इंसानियत दिखाने के बहाने से खिलाड़ी पिच को खराब कर सकते हैं। इसके बजाए क्यूरेटर के प्रति सम्मान दिखाएं कि वह इस उम्र में भी काम कर रहा है और वह अपना काम करने के लिए काफी मजबूत है। सिर्फ इसलिए कि एक कमेंटेटर ने किसी को भुनाया इसका मतलब यह नहीं है कि वे गलत हैं।'

वहीं अन्य यूजर्स भी इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि फिलहाल पाकिस्तान की टीम एशिया कप खेल रही है। जहां पहले मुकाबले में भारत ने उसे 5 विकेट से हराया वहीं अब उसका अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ करो या मरो का है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार