Advertisement
Advertisement
Advertisement

'ना लड़की की तरफ देखता हूं ना फोटो खिंचवाता हूं', इंडियन लड़की को मोहम्मद रिजवान ने किया मना

मोहम्मद रिजवान से जब वायरल इंडियन लड़की सेल्फी के लिए कहती है तब वो बड़े ही सौम्यता से तस्वीर खिंचवाने के लिए मना कर देत हैं। वायरल इंडियन लड़की ने वीडियो में पूरी बात बताई है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma September 02, 2022 • 14:12 PM
Cricket Image for Mohammad Rizwan Denied Selfie With Viral Indian Girl
Cricket Image for Mohammad Rizwan Denied Selfie With Viral Indian Girl (Mohammad Rizwan With Viral Indian Girl)
Advertisement

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) मैदान के अंदर अपने शानदार खेल की वजह से तो सुर्खियों में रहते ही हैं। लेकिन, मैदान के बाहर भी वो अपने व्यवहार की वजह से फैंस का दिल जीतते ही रहते हैं। मोहम्मद रिजवान से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है जिसमें उनका गेस्चर आपका दिल जीत लेगा। कुछ दिनों पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली का एक वीडियो सामने आया था जिसमें वो इंडियन लड़की के साथ तस्वीर खिंचवाते हुए नजर आए।

इस दौरान हसन अली को आई लव इंडिया कहते हुए भी सुना गया था। हसन अली और इस लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। अब इसी वायरल इंडियन लड़की ने मोहम्मद रिजवान के साथ फोटों खिंचवानी चाही जिसपर रिजवान ने दिलचस्प जवाब दिया।

Trending


मोहम्मद रिजवान ने लड़की से कहा, 'मैं ना तो लड़की को देख सकता हूं और ना ही उनके साथ फोटो खिंचवा सकता हूं।' दरअसल, रिजवान बेहद धर्मिक व्यक्ति हैं और लड़कियों के प्रति उनके मन में अपार सम्मान है ऐसे में इसी सम्मान को बनाए रखने के लिए वो लड़कियों से दूर रहते हैं।

मोहम्मद रिजवान ने वायरल इंडियन लड़की को ऑटोग्राफ दिया और उचित दूरी बनाकर एक सपोर्ट स्टाफ की मौजूदगी में उनसे साथ फोटों खिंचवाई। बता दें कि मोहम्मद रिजवान को बीते दिनों पाकिस्तान एंकर जो कि एक महिला थीं उनसे नजरें चुराकर इंटरव्यू देते हुए देखा गया था। 

यह भी पढ़ें: 4 क्रिकेटर्स जिनके करियर के साथ हो रहा है खिलवाड़, लिस्ट में 2 भारतीय खिलाड़ी

रिजवान जब भी किसी महिला पत्रकार को इंटरव्यू देते हैं तब अपनी नजरें झुकाए हुए ही रहते हैं। वहीं अगर एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान को अपने पहले मुकाबले में भारत के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। पाक टीम का अगला मुकाबला हांगकांग के खिलाफ है।


Cricket Scorecard

Advertisement