कनाडा के ओंटारियो में स्थित किंग सिटी का मेपल लीफ़ नॉर्थ-वेस्ट ग्राउंड सोमवार को हर क्रिकेट प्रेमी का ध्यान खींचने में सफल रहा। दरअसल, नामीबिया और स्कॉटलैंड के बीच होने वाले आईसीसी वर्ल्ड कप लीग 2 के मैच से पहले मैदान पर बारिश हुई और पिच काफी गीली हो गई। जब ग्राउंड स्टाफ ने पिच सुखाने की कोशिश की, तो उन्होंने ऐसा तरीका अपनाया जिसे देखकर सभी हैरान रह गए।

Advertisement

दरअसल, मैदानकर्मियों ने पिच से नमी हटाने के लिए उस पर आग जला दी। सोशल मीडिया पर तस्वीरें सामने आते ही ये घटना वायरल हो गई। खिलाड़ी और अधिकारी हैरानी से ये सब देखते रह गए, लेकिन पिच निर्धारित समय तक तैयार नहीं हो सकी। जिसके चलते स्थानीय समयानुसार रात 9:02 बजे तक भी खेल शुरू न हो पाने के कारण मुकाबला रद्द कर दिया गया।

Advertisement

हालांकि, पिच पर आग लगाने की घटना सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई और ग्राउंड स्टाफ के इस तरीके पर फैंस ने सोशल मीडिया पर मज़ेदार रिएक्शन्स देने शुरू कर दिए। क्रिकेट स्कॉटलैंड ने भी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिन्हें आप नीचे देख सकते हैं।

इससे पहले नामीबिया ने कनाडा को पांच विकेट से हराकर जीत दर्ज की थी। वहीं, स्कॉटलैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ 369 रन बनाए थे, लेकिन विपक्षी टीम ने चार गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया और मैच चार विकेट से जीत लिया। अब दोनों टीमें अपने-अपने अगले मुकाबलों के लिए तैयारी करेंगी। स्कॉटलैंड 30 अगस्त को और नामीबिया 2 सितंबर को फिर से कनाडा से भिड़ेंगे।

Also Read: LIVE Cricket Score

नामीबिया इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा क्योंकि वो 2027 वनडे वर्ल्ड कप का सह-मेज़बान होगा। हालांकि, सह-मेज़बानी के बावजूद नामीबिया का स्वत: क्वालिफाई होना तय नहीं है, क्योंकि वो आईसीसी का पूर्ण सदस्य नहीं है और उसे सामान्य क्वालिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना होगा। गौरतलब है कि  नामीबिया ने पिछली बार 2003 वर्ल्ड कप खेला था, जबकि स्कॉटलैंड की आखिरी भागीदारी 2015 वर्ल्ड कप में रही थी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार