भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बाद आस्ट्रेलिया आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग की अंकतालिका में पहले नंबर पर पहुंच गया है जबकि भारत ने छठे नंबर पर है। भारत ने आस्ट्रेलिया और दूसरे नंबर पर मौजूद इंग्लैंड से तीन मैच कम खेले हैं। आस्ट्रेलिया ने सीरीज के पहले दो मैच जीतने के साथ ही वनडे सीरीज अपने नाम कर ली थी और अब वह नेट रन रेट प्लस 0.357 के साथ टॉप पर पहुंच गई है। भारत -0.717 नेट रन रेट के साथ छठे नंबर पर है।

Advertisement

आस्ट्रेलिया ने इससे पहले अपनी पिछली सीरीज इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से जीती थी। 13 टीमों की इस चैम्पियनशिप की शुरुआत इस साल की गई थी ताकि वनडे क्रिकेट को रोमांचक बनाया जा सके।

Advertisement

इसमें शामिल टॉप सात टीमों को 2023 विश्व कप में सीधे प्रवेश मिलेगी। मेजबान होने के नाते भारत को सीधे ही 50 ओवरों के क्रिकेट विश्व कप-2023 में प्रवेश मिल जाएगा।

सीरीज के अपने पहले मैच में खेलने उतरे ठाकुर ने 51 रन देकर तीन विकेट लिए। भारतीय टीम ने बुधवार को मनुका ओवल मैदान पर खेले गए आखिरी मैच में आस्ट्रेलिया को 13 रनों से मात दे सम्मानजनक जीत के साथ सीरीज का अंत किया।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार