मार्च 12, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह को लेकर यह खबर है कि वे रियलिटी शो रोडीज छोड़ सकते हैं। मीडिया में चल रही खबरों की माने तो एक एपिसोड की शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस नेहा धूपिया के साथ उनका झगड़ा हो गया है। दोनों के बीच अनबन होते ही भज्जी तुरन्त सेट छोड़कर वहां से चल पड़े। IN PICS: दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे

Advertisement

गौरतलब है कि शो की शूटिंग के दौरान यहां एक कंटेस्टेंट को सबसे बड़ा बड़ा फीयर फेस करने का टास्क दिया गया। इस टास्ट के तहत उसे बिजली के झटके दिए जाने थे। इसी में नेहा धूपिया ने कहा कि कंटेस्टेंट के पैर पर पानी भी डाला जाए। नेहा धूपिया ने जैसे ही ये बात कही वहां मौजूद हरभजन सिंह भड़क गए। उन्होंन कहा कि – ये गलत है। आप टास्क के लिए किसी को इतना परेशान नहीं कर सकतीं। इससे उसकी जान भी जा सकती है। मैं इस टास्क का हिस्सा नहीं बनूंगा। ऐसा कहकर भज्जी शूटिंग छोड़ कर वहां से चल दिए।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि इस मामले पर भज्जी के अलावा बांकी सभी गैंग लीडर्स एकजुट रहे। शो में हरभजन सिंह के अलावा नेहा धूपिया, रणविजय सिंह, प्रिंस नरूला और करूण कुंद्रा भी गैंग लीडर्स हैं। 

बता दे इस झगड़े के बाद भी नेहा धूपिया अपनी बात पर अटल रहते हुए हरभजन सिंह पर निशा साधा। उन्होंने कहा कि आप हम सब पर गुगली फेंकते रहते हैं तो ये भी बताइए क्या किया जाए।

हालांकि बाद में कंटेस्टेंट ने उस चैलेंज को करने के लिए तैयार हो गया लेकिन अगले दौर में अपनी जगह पक्की करने से वंचित रह गया।

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार