भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी ऋषभ पंत 10 महीने बाद ठीक होकर मंगलवार को केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में दर्शन करने पहुंचे। ऋषभ पंत हरिद्वार के रुड़की में एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

Advertisement

जिसके बाद उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चला। ऋषभ पंत अब पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। पंत मैदान में वापसी की तैयारी कर रहे हैं। मंगलवार को ऋषभ धार्मिक यात्रा पर निकले। उन्होंने देहरादून हेलीपैड से केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के लिए उड़ान भरी।

Advertisement

ऋषभ पंत ने पहले बद्रीनाथ धाम के दर्शन किए। जहां तीर्थ पुरोहितों ने ऋषभ का स्वागत किया और पूजा-अर्चना कराई। बद्रीनाथ धाम के दर्शन के बाद ऋषभ केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुए।

Also Read: Live Score

जब ऋषभ पंत बद्री विशाल पहुंचे तो सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं और फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए उत्साहित दिखे। सभी लोगों ने ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने और भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की कामना की। इस दौरान खानपुर विधायक उमेश कुमार भी साथ में मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार