जून 18, नई दिल्ली (CRICKETNMORE) : भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के बाद इन दिनों ब्रेक पर हैं। धवन अपनी वाइफ और बच्चों संग ऑस्ट्रेलिया में एंज्वॉय कर रहे हैं।

Advertisement

धवन के टूर को और भी रोमांचक बनाने के लिए उनकी वाइफ आयशा, बेटे जोरावर और बेटिंया रिया-एलियाह भी मौजूद हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि शिखर धवन ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर अपने इस हसीन टूर का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि ऑस्ट्रेलिया के गुम्बुय पार्क में फैमिली के साथ और कंगारूओं को खाना खिलाते हुए बहुत ही अच्छा समय व्यतित हुआ है।

इसके अलावा धवन ने अपने टूर में फिटनेस पर भी पूरा-पूरा ध्यान दिया है। उन्होंने अपने ट्रेनिंग सेशन की एक वीडियो भी फेसबुक पर शेयर की है।

गौरतलब है कि आईपीएल के 9वें संस्करण में शिखर धवन की टीम सनराइजर्स हैदराबाद ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को हराकर खिताब अपने नाम किया है। आईपीएल के बाद और जिम्बाब्वे दौरे से पहले शिखर धवन को आराम दिया गया है।

यहां देखें शिखर धवन का वो वीडियो जिसमें वे अपनी फैमिली के साथ एंज्वॉय कर रहे हैं

Advertisement

 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार