5 जून।  दिग्गज विराट कोहली इस समय गर्दन की चोट से परेशान हैं जिसके कारण ही वो काउंटी क्रिकेट में नहीं खेल पाए हैं। विराट कोहली अपनी गर्दन की चोट का ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि विराट कोहली को 15 जून को फिटनेस टेस्ट देना है जिसके बाद ये पता चलेगा कि क्या विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ टी- 20 मैचों में खेल पाएंगे या नहीं।

उससे पहले विराट कोहली ने अपने फैन्स को एक बड़ी खुशखबरी दे दी है जिसके जानकर फैन्स फूले नहीं समाएंगे। आगे जाने►

 

विराट कोहली इस समय सचिन तेंदुलकर के बाद सबसे बेहतरीन और महान खिलाड़ी हैं। ऐसे में विराट कोहली के फैन्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिली है।

आपको बता दें कि दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में विराट कोहली के स्टैच्यू का अनावरण होने वाला है। विराट कोहली ने ट्विट कर इस बारे में अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisement

कोहली ने कहा कि 6 जून को मेेरे स्टैच्यू का अनावरण दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में होने वाले है इसके लिए मैं बेहद खुश हूं। आपभी दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम में पहुंचे और इस कार्यक्रम का लुत्फ उठाए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार