युवराज सिंह ने अपनी गर्लफ्रेंड हेजल से की शादी, समारोह की शान बढ़ाने पहुंचे दिग्गज क्रिकेटर

Updated: Wed, Nov 30 2016 21:05 IST

चंडीगढ़, 30 नवंबर (CRICKETNMORE): क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री हाजेल कीच बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने सिख रिति रिवाज से फतेहगढ़ साहिब जिला के गुरुद्वारा में शादी की।

विराट कोहली ने रचा इतिहास, टेस्ट करियर में पहली बार इस मुकाम पर पहुंचे

युवराज ने अपनी शादी में लाल रंग की शेरवानी, क्रीम रंग का चूड़ीदार पजामा और लाल रंग की पकड़ी पहनी थी। 

हाजेल ने इस मौके पर लंहगा पहना था और अपना सिर दुपट्टे से ढ़का हुआ था। 

विवाह समारोह यहां से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ सहीब गांव के गुरुद्वारे में सिख रिति रिवाज अंनत कारज से संपन्न हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारे को भी सजाया गया। 

इस मौके पर पारंपरिक ढोल और संगीत का भी इंतजाम भी किया गया था।

PHOTOS: युवराज सिंह की संगीत और मेहंदी सेरेमनी में पहुंचे टीम समेत विराट कोहली, जरूर देखें

इस शादी में युवराज की मां शबनम सिंह, उनके रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल थे। 

युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोगराज सिंह गुरुद्वारे पर नहीं आए। उन्होंने मंगलवार शाम को होटल में हुए कार्यक्रम में शिरकत की थी। 

इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे। मंगलवार शाम को होटल में संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था। 

संगीत का कार्यक्रम उसी होटल में था जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें रूकी हुई थीं।

युवराज दिल्ली में सात नवंबर को रिसेप्श्न देंगे। इसके बाद मुंबई और गोवा में भी वह शादी का जश्न मनाएंगे। 

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें