VIDEO : 'जलपरी' बनी धोनी की बेटी जीवा, स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल

Updated: Fri, Feb 04 2022 17:03 IST
Cricket Image for VIDEO : 'जलपरी' बनी धोनी की बेटी जीवा, स्विमिंग करते हुए वीडियो वायरल (Image Source: Google)

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान एमएस धोनी सोशल मीडिया पर बेशक कम एक्टिव रहते हैं लेकिन माही की बेटी ज़ीवा और पत्नी साक्षी सिंह धोनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। साक्षी और बेटी जीवा को अक्सर वीडियो और तस्वीरें साझा करते हुए देखा गया है। इसी कड़ी में ज़ीवा का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

जीवा 6 फरवरी को अपना 7वां जन्मदिन मनाने वाली हैं लेकिन इस जन्मदिन से पहले उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो फैंस को काफी अच्छा लग रहा है। इस वीडियो में ज़ीवा को जलपरी की तरह स्विमिंग करते हुए देखा जा सकता है।

गुलाबी रंग का स्विमसूट और तैराकी वाला चश्मा पहने हुए ज़ीवा काफी क्यूट लग रही हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो से पहले उन्होंने ऑरेंज कलर के प्रिंट पैटर्न के साथ क्यूट स्विमसूट में भी पोज दिया था। ज़ीवा के इस वीडियो को फैंस खूब शेयर भी कर रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZIVA SINGH DHONI (@ziva_singh_dhoni)

Also Read: टॉप 10 लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज

वहीं, अगर माही की बात करें तो धोनी एक बार फिर से सीएसके की जर्सी में नजर आने वाले हैं। 12 और 13 फरवरी को होने वाले मेगा ऑक्शन में धोनी की बहुत बड़ी भूमिका रहने वाली है क्योंकि एक बार फिर से चेन्नई की नई टीम बनाने में धोनी की दिमाग कारगर साबित हो सकता है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें