आईपीएल 2021 के अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किए जाने के बाद सभी फैंस अपने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया का रुख कर रहे हैं क्योंकि इस दौरान तमाम फ्रेंचाइजी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई ऐसे वीडियो शेयर कर रहे हैं जिन्हें फैंस अभी तक नहीं देख पाए हैं।

Advertisement

इसी कड़ी में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें चेन्नई के कप्तान एमएस धोनी अपनी टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के तलवारबाजी सेलिब्रेशन की नकल उतारते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में धोनी के साथ रॉबिन उथप्पा भी बैठे हुए देखे जा सकते हैं। धोनी की इस मज़ेदार नकल को देखकर रॉबिन उथप्पा भी हंसते हुए नजर आते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि जडेजा जब भी हाफ सेंचुरी या सेंचुरी जड़ते हैं, तो अपने बैट से तलवारबाज़ी करते हुए जश्न मनाते हैं। फैंस जडेजा के इस  स्टाइल को काफी पसंद भी करते हैं। अगर आईपीएल 2021 की बात करें, तो जडेजा ने इस सीजन में जबर्दस्त ऑलराउंडर प्रदर्शन किया और यही कारण था कि सीएसके की टीम काफी अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिखी।

अगर आईपीएल 2021 को स्थगित ना किया जाता तो फैंस एक बार फिर से चेन्नई सुपरकिंग्स को प्लेऑफ में खेलते हुए देख सकते थे क्योंकि ऐसा लग रहा था कि माही की कप्तानी में सीएसके की टीम पुराने रंग में लौट आई है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार