MS Dhoni: आईपीएल 2023 के लिए चैन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एम एस धोनी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) मैदान में धोनी को नेट सेशन में पसीना बहाते और जमकर मेहनत करते हुए देखा गया। धोनी को झारखंड की घरेलू टी20 जर्सी पहने नेट गेंदबाजों का सामना करते हुए देखा गया।वीडियों में धोनी को गेंद का अच्छी तरह से डिफेंस करते हुए देखा गया। 

Advertisement

हाथ में बल्ले को लेकर धोनी वापस से पुराना टच लाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। बता दें कि धोनी जो भारत के पूर्व कप्तान रह चुके हैं फिलहाल वो आईपीएल के अलावा कोई अन्य प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते हैं। आखिरी बार मई में सीएसके के निराशाजनक लीग-स्टेज से बाहर होने के बाद वो अब मैदान पर उतरे हैं।

Advertisement

आईपीएल 2021 में धोनी के बल्ले से 13 पारियों में केवल 123.40 की स्ट्राइक-रेट से 232 रन निकले थे। ऐसे में आईपीएल 2023 के लिए तैयारी जल्दी शुरू करना धोनी को और बेहतर कर सकता है। पिछले सीज़न धोनी ने कहा था कि वह सीएसके के लिए खेल अपने खेल को उच्च स्तर पर चैन्नई के फैंस के सामने समाप्त करना पसंद करेंगे।

बता दें कि आईपीएल 2021 की शुरुआत में धोनी ने सीएसके की कप्तानी छोड़ दी थी। हालांकि, सीएसके के लिए कप्तानी करते हुए रवींद्र जडेजा बुरी तरह से फ्लॉप हुए जिसके बाद उन्होंने बीच आईपीएल धोनी को वापस कप्तानी लौटाने का फैसला किया था। हालांकि, आईपीएल 2021 में जब धोनी कप्तान बने तब तक सीएसके के लिए काफी देर हो चुकी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार