चैन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने ट्वीट कर आईपीएल से संन्यास की घोषणा की और बताया कि IPL 2022 उनका लास्ट सीजन है। लेकिन, कुछ समय बाद ही उन्होंने अपना ट्वीट को डिलीट कर दिया वहीं सीएसके के CEO ने भी कहा कि अंबाती रायडू संन्यास नहीं लेंगे। अंबाती रायडू का विवादों से गहरा नाता रहा है। अंबाती रायडू को बुजुर्ग व्यक्ति के साथ मारपीट तक करते हुए देखा जा चुका है।

Advertisement

अंबाती रायडू ने हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में जाते समय एक वरिष्ठ नागरिक के साथ जमकर मारपीट की थी। उस वक्त रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अंबाती रायडू तेज रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। वरिष्ठ नागरिक ने इस बात की ओर इशारा करते हुए अंबाती रायडू को खरी-खरी सुनाई थी।

Advertisement

अंबाती रायडू जिसके बाद अपना आपा खो बैठते हैं और गाली-गलौज करने लगते हैं। इतना ही नहीं अंबाती रायडू अपनी कार से नीचे उतरते हैं और बूढ़े को कॉलर से पकड़कर उसके साथ मारपीट करने लगते हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुआ था।

वीडियो में अंबाती रायडू को वरिष्ठ नागरिक को गाली देते और मारते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिक भी अंबाती रायडू को एक दो मुक्का जमा देता है। इसके अलावा अंबाती रायडू बीसीसीआई से भी पंगा ले चुके हैं जब उन्होंने आईसीएल से जुड़ना बेहतर समझा था। बाद में उन्होंने बीसीसीआई से माफी भी मांगी थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार