IPL 2023 का 45वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बुधवार (03 मई) को इकाना स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण रद्द हो चुका है। इस मैच में एमएस धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद सुपर जायंट्स की टीम ने 20 ओवर में आयुष बडोनी की अर्धशतकीय पारी के दम पर 19.2 ओवर में 125 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे थे। दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिला है।

बडोनी की मेहनत पर फिरा पानी: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ युवा बल्लेबाज़ आयुष बडोनी ने एक मुश्किल पिच पर शानदार बल्लेबाज़ी की। उन्होंने 33 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 59 रनों की पारी खेली। हालांकि उनके अलावा टीम का कोई भी दूसरा बल्लेबाज़ ज्यादा रन नहीं बना सके। इन सब के बावजूद बडोनी की मेहनत पर पानी फिर गया क्योंकि मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

सुपर किंग्स के गेंदबाज़ों ने मेजबानों को फंसाया: लखनऊ सुपर जायंट्स के होम ग्राउंड यानी इकाना स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज़ों की धूम देखने को मिली। सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज़ों ने विपक्षी बल्लेबाज़ों को अपने इशारों पर नचाया। मोईन अली, महेश थीक्षाना और मथीशा पथिराना ने 2-2 विकेट झटके हैं। वहीं रविंद्र जडेजा ने एक विकेट अपने नाम किया।

पॉइंट्स टेबल का हाल: लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के बाद अब LSG की टीम 11 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर दूसरे और महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली सीएसके की टीम 11 अंक से साथ तीसरे पायदान पर पहुंच चुकी है। बारिश के कारण मैच रद्द हुआ जिस वजह है दोनों ही टीमों को एक-एक अंक दिया गया है। टेबल के टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम 9 मैचों में 6 जीत (12 अंक) के साथ सबसे ऊपर बनी हुई है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार