CSK vs MI, IPL 2021: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ आईपीएल 14 के दूसरे चरण का आगाज हुआ। धोनी की टीम मुंबई की धारधार गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई और एक पल के लिए ऐसा लगा मानों सीएसके पूरे 20 ओवर बल्लेबाजी तक नहीं कर पाएगी। हालांकि, सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ एक छोर पर टिके रहे और सीएसके की डूबती नैया को पार लगाने की कोशिश करते रहे।

Advertisement

रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद सीएसके का स्कोर 16.4 ओवर में 105 रन 5 विकेट था। फिर बल्लेबाजी के लिए आए वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो और उसके बाद जो कुछ भी हुआ उसे मुंबई इंडियंस के कप्तान कीरोन पोलार्ड भुलाना चाहेंगे। ड्वेन ब्रावो ने एक के बाद एक लगातार 3 छक्के जड़कर सीएसके की बल्लेबाजी में जान फूंक दी।

Advertisement

ब्रावो ने एडम मिलने की गेंद पर 1 और ट्रेंट बोल्ट की गेंदो पर लगातार 2 छक्के जड़े। आउट होने से पहले ब्रावो ने 8 गेंदों पर 3 छक्के की मदद से 23 रन बनाए थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो सीएसके की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने रुतुराज गायकवाड़ के नाबाद 88 रनों की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए हैं।

बता दें कि मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मुंबई की कप्तानी वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड कर रहे हैं। रोहित शर्मा के अलावा ऑलराउंडर हार्दिक पंडया भी आज का मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं। मौजूदा सीजन में दोनों टीमें पहले हाफ में एक बार भिड़ चुकी हैं जहां मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार