IPL 2022 Liam Livingston six: मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में पंजाब किंग्स के बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे। लियाम लिविंगस्टोन के कहर का सामने ज्यादा सामना युवा गेंदबाज मुकेश चौधरी ने किया। मुकेश चौधरी द्वारा फेंके जा रहे पांचवे ओवर में लियाम लिविंगस्टोन ने 3 चौके और 2 छक्के जड़कर कुल 26 रन बटोरे।

Advertisement

वहीं मुकेश चौधरी के ओवर की पहली गेंद पर लियाम लिविंगस्टोन ने IPL 2022 का सबसे लंबा छक्का जड़ दिया। लियाम लिविंगस्टोन ने क्रीज में खड़े-खड़े गेंद को तारों से बात करा दी। लियाम लिविंगस्टोन द्वारा मारा गया ये सिक्स 108 मीटर दूर जाकर गिरा था। ऐसा करके लियाम लिविंगस्टोन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा है। इससे पहले लियाम लिविंगस्टोन ने 105 मीटर लंबा छक्का मारा था।

Advertisement

इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने मुकेश चौधरी द्वारा फेंके जा रहे ओवर की छठी गेंद पर भी छक्का लगाया था। इसके अलावा लियाम लिविंगस्टोन ने तीसरी, चौथी और पांचवीं गेंद पर चौके जड़े थे। वहीं अगर मैच की बात करें तो चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रविंद्र जडेजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

सीएसके ने अपनी प्लेइंग इलेवन में तुषार देशपांडे की जगह क्रिस जॉर्डन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वहीं पंजाब किंग्स की टीम ने हरप्रीत बराड़ की जगह वैभव अरोड़ा और राज बावा की जगह जितेश शर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया। खबर लिखे जाने तक पंजाब किंग्स ने 2 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार