20 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के बाद अब भारतीय टीम 23 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करेगी। भारत की टीम के लिए वर्ल्ड कप के मद्देनजर न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज काफा कमाल का होने वाला है। 

Advertisement

वर्ल्ड कप 2019 से पहले तक भारतीय टीम 10 वनडे मैच खेलेगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के बाद वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारतीय टीम अपने घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेगी। 

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय टीम मैनेजमेंट अब वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए टीम को बनानें के लिए आखिरी पड़ाव पर है। 
इस समय ऋषभ पंत और रहाणे ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका वर्ल्ड कप में चयन को लेकर काफी बातें बन रही है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार चयनकर्ताओं ने ऋषभ पंत से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी करने के लिए कहा है। 

इसके अलावा टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी रिपोर्ट् में कहा गया है कि टीम मैनेजमेंट शिखर धवन की फॉर्म को लेकर काफी चिंता में हैं। ऐसे में टीम मैनेजमेंट इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ होने वाले वनडे मैचों के दौरान खासकर रहाणे और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी को लेकर आंख गड़ाए हुए हैं।

टीम मैनेजमेंट शिखर धवन के परफॉर्मे ना कर पाने के कारण वर्ल्ड कप 2019 की टीम में ऋषभ पंत और रहाणे को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल करने के बारे में सोच रहा है।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में समाप्त हुए वनडे सीरीज में अंबाती रायडू भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए हैं । ऐसे में रहाणे और ऋषभ पंत वर्ल्ड कप की टीम में शामिल हो सकते हैं। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार