11 जून। श्रीलंका की धरती पर 2 टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम की घोषणा हो गई है। आखिरकार चोट से ऊबर कर महान तेज गेंदबाज डेल स्टेन की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है।

Advertisement

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीकी टीम जुलाई में श्रीलंका के दौरे पर जा रही है जहां 2 टेस्ट मैच के अलावा 5 वनडे और एक टी- 20 मैच खेलेगी।

Advertisement

आगे क्लिक करके देखें पूरी टीम►

 

आपको बता दें कि इस टेस्ट टीम में डु प्लेसिस, अमला, बावुमा, डी कोक, डी ब्रुइन, एल्गर, क्लासन, महाराज, मार्क्राम, नजीदी, फिलेंडर, डेल स्टेन, रबादा, शमसी और शॉन वॉन बर्ग को जगह मिली है।

श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच साउथ अफीकी टीम 12 जुलाई को गॉल मैदान पर खेलेगी तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो में 20 जुलाई से खेलेगी।

Advertisement

टीम

फफ डु प्लेसिस (कप्तान), हाशिम अमला, तेम्बा बावुमा, क्विनटन डी कोक, थूनिस डी ब्रुइन, डीन एल्गार, हेनरिक क्लेसन, केशव महाराज, एडेन मार्क्राम, लुंगिसानी मगिडी, वेरनॉन फिलेंडर, कागिसो रबादा, ताब्राइज शमसी, डेल स्टेन, शॉन वॉन हिम-शिला

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार