Dambulla Aura vs Galle Titans, Dream 11 Team: लंका प्रीमियर लीग 2023 का 14वां मुकाबला दांबुला जायंट्स और गाले ग्लेडियेटर्स के बीच शुक्रवार (11 अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। LPL 2023 की पॉइंट्स टेबल पर दांबुला जायंट्स की टीम 5 मैचों में से तीन जीत के साथ दूसरे पायदान पर मौजूद है। वहीं गाले ग्लेडियेटर्स के लिए यह टूर्नामेंट अब तक कुछ खास नहीं रहा है क्योंकि वह अब तक पांच मैचों में से सिर्फ 2 ही मैच जीत सकी है और 4 अंको के साथ आखिरी पायदान पर मौजूद है।

Advertisement

इस मुकाबले में हरफनमौला खिलाड़ी धनंजय डी सिल्वा पर दांव खेल सकते हैं। धनंजय डी सिल्वा ने अब तक टूर्नामेंट में 41 की औसत से कुल 123 रन और 4 विकेट झटके हैं। ऐसे में वह कप्तान के तौर पर एक अच्छी पिक होंगे। उपकप्तान के तौर पर आप शाकिब अल हसन को चुन सकते हो।

DA vs GT: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - शुक्रवार, 11 अगस्त 2023
समय - 07:30 AM IST
वेन्यू - आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो

DA vs GT: Pitch Report

यह मुकाबला आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला जाएगा। यहां स्पिनरों के लिए अनुकूल परिस्तिथियां रहती हैं। इस वेन्यू पहली इनिंग का औसत स्कोर 143 रन रहा है। वहीं दूसरी इनिंग का औसत स्कोर महज 128 रन है। यहां टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

DA vs GT: Where to Watch?

लंका प्रीमियर लीग के सभी मैच सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए प्रसारित किये जाएंगे। क्रिकेट फैंस यह मुकाबला फैन कोर्ड ऐप पर भी इन्जॉय कर सकते हैं।

DA vs GT Head to Head

कुल - 07
दांबुला जायंट्स - 04 
गाले ग्लेडियेटर्स - 02
बेनतीज - 01

Dambulla Aura vs Galle Titans, Dream11 Team

विकेटकीपर - टिम सेफर्ट, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रम
बल्लेबाज- कुसल पेरेरा, शेवन डेनियल
ऑलराउंडर - शाकिब अल हसन (उपकप्तान), दासुन शनाका, धनंजया डी सिल्वा (कप्तान), हेडन केर
गेंदबाज- कसून रजिथा, नूर अहमद

Dambulla Aura Probable Playing XI 

अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर और कप्तान), सदीरा समरविक्रम, कुसल पेरेरा, धनंजया डी सिल्वा, एलेक्स रॉस, जनिथ लियानागे, हेडन केर, हसन अली, नूर अहमद, बिनुरा फर्नान्डो

Galle Titans Probable Playing XI 

लसिथ क्रॉस्पुल, शेवन डेनियल, भानुका राजपक्षे, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), शाकिब अल हसन, दासुन शनाका (कप्तान), अशन प्रियंजन, लाहिरू समरकून, कसून रजिथा, तबरेज शम्सी, रिचर्ड नगारवा

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार