टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 12 में खेले जा रहे अहम मुकाबले में अफगानिस्तान की बल्लेबाज़ी बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई लेकिन अकेले नजीबुल्लाह जदरान के दम पर अफगान टीम ने न्यूजीलैंड को 125 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में कीवी टीम की फील्डिंग ने मेला लूटने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

इस मैच में न्यूज़ीलैंड की फील्डिंग के दौरान एक ऐसा दृश्य भी देखने को मिला जो शायद आप दोबारा ना देख पाएं। कीवी फील्डर डैरेल मिचेल ने बाउंड्री लाइन पर एक ऐसा छक्का बचाया जिसे देखकर राशिद खान भी हैरान रह गए। ये घटना 19वें ओवर की पहली गेंद पर घटी।

Advertisement

राशिद खान ने जिम्मी नीशम की शॉर्ट बॉल पर करारा प्रहार किया और ऐसा लगा कि ये आसानी से फील्डर के ऊपर से चला जाएगा और राशिद को 6 रन मिल जाएंगे लेकिन राशिद के इस शॉट के रास्ते में मिचेल दीवार बन कर सामने आ गए और एक अद्भुत और अविश्वसनीय फील्डिंग करते हुए छक्के को सिर्फ 2 रन में तब्दील कर दिया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे काफी शेयर कर रहे हैं। वहीं, अगर अफगानी पारी के आखिरी ओवर की बात करें तो जिम्मी नीशम के खिलाफ पूरे ओवर में राशिद खान सिर्फ 2 रन ही बना पाए और यही कारण रहा कि स्कोर सिर्फ 124 पर ही रुक गया।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार