न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी क्रिस क्रेन्स जो कि हृदय की सर्जरी के बाद उबर रहे हैं, उन्होंने कहा है कि उनकी बेटी ने आईसीयू में एक प्रेरणादायक पोस्टर लगाया था, जिसके चलते उन्हें बीमारी से ठीक होने में मदद मिली। क्रेन्स हृदय की सर्जरी के बाद गंभीर हालत में थे और एरोटिक विनसेंट नामक बीमारी के जूझ रहे थे। 51 वर्षीय कायर्न्‍स ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया।

Advertisement

पोस्ट में क्रेन्स ने लिखा, "मेरी 10 साल की बेटी एक टेनिस खिलाड़ी है और जब मैं उठा और आईसीयू से बाहर आया, तो मैंने देखा कि उसने मेरे और मेरी पत्नी का एक पोस्टर बनाया था और उसे मेरी दीवार पर चिपका दिया था। उसमें एक आर्थर ऐश का एक उद्धरण था। जिसमें लिखा था, जहां आप हैं, वहां से शुरू करें, जो आपके पास है उसका उपयोग करें, जो आप कर सकते हैं वह करें।"

Advertisement

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रेन्स ने 1989 से 2006 तक न्यूजीलैंड के लिए 62 टेस्ट, 215 एकदिवसीय और दो टी20 मैच खेले। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 33.53 के औसत से 3320 रन बनाए और 29.40 के औसत से 218 विकेट हासिल किए।

वनडे में क्रेन्स ने 29.46 के औसत से 4950 रन बनाए और 32.80 के औसत से 201 विकेट लिए। उन्हें 2000 में वर्ष के पांच विजडन क्रिकेटरों में से एक के रूप में भी नामित किया गया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार