T20 World Cup 2026 Super 8, India vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शुरुआती झटकों के बाद डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर की 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की चलते 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया। वहीं अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी अहम पारी खेली।

Advertisement

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 स्टेज का तीसरा मुकाबला रविवार (22 फरवरी) को भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। 

Advertisement

साउथ अफ्रीका की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (4), कप्तान एडेन मार्करम (6) और रयान रिकेल्टन (7) पावरप्ले के अंदर ही डगआउट में पहुंच गए। यहां से डेवाल्ड ब्रेविस और डेविड मिलर ने पारी संभालते हुए 51 गेंदों में 97 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी निभाई। डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 45 रन जोड़े, वहीं डेविड मिलर ने अर्धशतक लगाते हुए 35 गेंदों में 63 रन ठोके, जिसमें 7 चौके और 3 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा अंत के ओवरों में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 24 गेंदों में 44 रन की अहम पारी खेली, जिसके चलते टीम ने 187 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य खड़ा किया।

भारत के लिए गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट चटकाए, वहीं अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट झटके। इसके अलावा शिवम दुबे और वरुण चक्रवर्ती ने भी 1-1 सफलता हासिल की।

Advertisement

टीमें इस मैच के लिए
भारत (प्लेइंग XI): अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका (प्लेइंग XI): एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार