India vs South Africa T20I: साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) ने भारत के खिलाफ गुरुवार (9 जून) को खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। मिलर ने 31 गेंदों में चार चौकों और पांच छक्कों की मदद से नाबाद 64 रनों की पारी खेली।

Advertisement

मिलर को उनकी पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया,यह आठवीं। इसके साथ ही वह पुरुष टी-20 इंटरनेशऩल में साउथ अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

मिलर ने साउथ अफ्रीका के लिए इस फॉर्मेट में आठवीं बार यह खिताब जीता है। इस मामले में उन्होंने दिग्गज बल्लेबाज एबी डी विलियर्स को पीछे छोड़ा। डी विलियर्स ने अपने पूरे करियर के दौरान टी-20 इंटरनेशनल में सात बार प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता था।

पांच-पांच बार के साथ जेपी ड्यूमिनी और तबरेज शम्सी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। 

मुकाबले की बात की जाए तो साउथ अफ्रीका ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया। भारत के 211 रनों के जवाब में साउथ अफ्रीका ने पांच गेंद बाकी रहते हुए तीन विकेट गवांकर जीत हासिल कर ली। मिलर के अलावा साउथ अफ्रीका के लिए रस्सी वान डर दुसें ने 46 गेंदों में नाबाद 75 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार