दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ तीसरे टी-20 में शानदार वापसी करते हुए स्कोरबोर्ड पर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 227 रन बना दिए। इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज़ों ने भारतीय गेंदबाजों के साथ बिल्कुल वैसा ही व्यवहार किया जैसा पहले दो मैचों में भारतीय बल्लेबाज़ों ने अफ्रीकी गेंदबाज़ों के साथ किया था। रिले रूसो ने शतक लगाया तो वहीं, क्विंटन डी कॉक ने भी अर्द्धशतक लगाया।

Advertisement

हालांकि, आखिरी ओवर में डेविड मिलर ने भी बहती गंगा में हाथ धो लिए। अफ्रीकी पारी का आखिरी ओवर दीपक चाहर कर रहे थे लेकिन मिलर ने इस ओवर में तीन छक्कों समेत 24 रन लूट लिए। मिलर के बल्ले से इस ओवर में एक छक्का ऐसा भी निकला जो स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। ये ओवर की चौथी गेंद थी लेकिन चाहर की ये गेंद हाई फुलटॉस बन गई और मिलर ने पूरी ताकत के साथ इसे स्टेडियम के बाहर मार दिया।

Advertisement

इस गेंद पर छक्का तो लगा ही साथ ही चाहर को एक अतिरिक्त गेंद डालनी पड़ी। मिलर का ये छक्का 91 मीटर दूर जाकर गिरा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। अगर इस मैच में भारत की बॉलिंग की बात करें तो अर्शदीप सिंह की कमी भारत को खलती दिखी। आखिरी ओवरों में भारतीय गेंदबाज़ एक बार फिर से बिखरे हुए दिखे और जमकर रन लुटवाए।

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में अपने कोटे के चार ओवरों में 44 रन लुटवा दिए। वहीं, हर्षल पटेल हैं कि हर मैच में बेरहमी से मार खा रहे हैं। इस मैच में भी उन्हें विकेट नहीं मिला और 4 ओवरों में उन्होंने 49 रन दिए। ज़ाहिर है कि टीम इंडिया की बॉलिंग उनकी कमजोरी बनती जा रही है और अब अगर यही कहानी जारी रही तो टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की डगर काफी मुश्किल होने वाली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार