David Miller Record: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार, 23 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज (SA vs AUS ODI Series) का आगाज होगा। इस सीरीज का पहला मुकाबला डरबन के किंग्समीड स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस सीरीज में मेजबान टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ डेविड मिलर (David Miller) एक ऐसा कारनामा कर सकते हैं, जो कि साउथ अफ्रीका के लिए सिर्फ महान एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) ने किया है।

Advertisement

डेविड मिलर रचेंगे इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 37 वर्षीय डेविड मिलर एक बेहद ही अनुभवी और आक्रमक बल्लेबाज़ हैं, जो कि अपने देश के लिए 178 वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने अपने वनडे करियर में अब तक 144 छक्के लगाए हैं। यानी वो ODI में अपने 150 छक्के पूरे करने से सिर्फ 6 छक्के दूर हैं।

डेविड मिलर ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज के तीन मैचों में ये 6 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं, तो वो इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा देंगे और साउथ अफ्रीका के लिए वनडे में 150 या उससे ज्यादा छक्के लगाने वाले सिर्फ दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। गौरतलब है कि बतौर साउथ अफ्रीकी फिलहाल ये कारनामा महान एबी डी विलियर्स ने ही किया है। उन्होंने 223 वनडे मैचों 213 पारियों में 200 छक्के लगाए हैं।

साउथ अफ्रीका के लिए ODI में सबसे ज्यादा छक्के

  • एबी डी विलियर्स - 223 मैचों की 213 पारियों में 200 छक्के
  • डेविड मिलर - 178 मैचों की 154  पारियों में 144 छक्के
  • जैक्स कैलिस - 323 मैचों की 309 पारियों में 137 छक्के
  • क्विंटन डी कॉक - 161 मैचों की 161 पारियों में 134 छक्के
  • हर्शल गिब्स - 248 मैचों की 240 पारियों में 128 छक्के

डेविड मिलर के आंकड़ें: जैसे कि हमने आपको पहले ही बताया कि डेविड मिलर एक बेहद ही अनुभवी और आक्रमक बल्लेबाज़ हैं। उनके आंकड़ें भी उनकी काबिलियत साबित करते हैं। वो साउथ अफ्रीका के लिए 178 वनडे में 42.30 की औसत और 103.68 की स्ट्राइक रेट से 4611 रन बना चुके हैं। इसके अलावा मिलर के नाम 140 टी20 इंटरनेशनल में 33.78 की औसत और 141.40 की स्ट्राइक रेट से 2804 रन दर्ज हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

साउथ अफ्रीका वनडे स्क्वाड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेमबा बावुमा (कप्तान), डेविड मिलर,क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), केशव महाराज, कॉर्बिन बॉश, एडेन मार्कराम, ब्योर्न फोर्टुइन, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), टोनी डी जोरजी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, गेराल्ड कोएत्जी, मार्को यानसेन, डुआन यानसेन, ट्रिस्टन स्टब्स (विकेटकीपर), क्वेना मफाका, नकोबानी मोकोएना।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार