28 अक्टूबर। डेविड वार्नर के दमदार शतक के दम पर आस्ट्रेलिया ने यहां रविवार को खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में श्रीलंका को 134 रनों से करारी से शिकस्त दी। मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 233 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया,जिसके जवाब में श्रीलंकाई टीम नौ विकेट खोकर सिर्फ 99 रन ही बना सकी।

Advertisement

वार्नर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। आस्ट्रेलिया की टी-20 क्रिकेट में यह सबसे बड़ी जीत है जबकि श्रीलंका की यह सबसे बड़ी हार। घरेलू मैदान पर टी-20 में आस्ट्रेलिया का यह सबसे बड़ा स्कोर भी है। वार्नर ने अपने टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर का पहला शतक जड़ा। उन्होंने मैच की आखिरी गेंद पर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 56 गेंदों पर 10 चौके और चार छक्के की मदद से नाबाद 100 रन बनाए। आपको बता दें कि 27 अक्टूबर को वॉर्नर का जन्मदिवस भी था।

Advertisement

अपने जन्मदिन के मौके पर वॉर्नर ने शतक जमाकर एक कमाल का कारनामा कर दिखाया है। टी20 इंटरनेशनल मैचों में जन्मदिन पर शतक लगाने वाले वार्नर दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर बन गए हैं। वॉर्नर से पहले ऐसा कारनामा अफगानिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद शहजाद ने किया था।

मोहम्मद शहजाद ने  10 जनवरी 2016 को शाहजाह के मैदान पर जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले गए टी 20 इंटरनेशनल मैच में शानदार 118 रनों की पारी खेली थी। 10 जनवरी को मोहम्मद शहजाद का बर्थडे होता है। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार