30 मार्च, सीडनी (CRICKETNMORE)। गेंद से छेड़खानी के आरोप में डेविड वॉर्नर पर एक साल का बैन लगाया गया है। ऐसे में हर तरफ वॉर्नर को लेकर क्रिकेट पंडित बयान दे रहे हैं।

Advertisement

ऐसे में डेविड वॉर्नर ने अपने फैन्स से ट्विट कर माफी मांगी और फिर जब साउथ अफ्रीका से वापस ऑस्ट्रेलिया पहुंचे तो ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने वॉर्नर से इस बारे में बात की।

Advertisement

जिसके बाद वॉर्नर ने सवालों का जबाव देते हुए कहा कि यह समय उनके और उनके परिवार के लिए काफी इमोशनल है। वो सभी से माफी मांगते हैं।

वॉर्नर अपनी बात रखते हुए काफी हताश और इमोशनल नजर आ रहे थे तो वहीं वॉर्नर की वाइफ कैंडिस भी उनके एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए मौजूद थी। 

ऐसे में जब मीडिया वाले वॉर्नर ने सवाल कर रहे थे तो कैंडिस वॉर्नर की आंखों में आंसू आ गए और वो वॉर्नर को गले लगाकर रोने लगी।

Advertisement

आपको बता दें कि डेविड वॉर्नर और उनकी वाइफ अपनी दोनों बेटियों के साथ सिडनी एयरपोर्ट पर मौजूद थीं। देखिए इमोशनल वीडियो VIDEO►

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार