सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) ने कहा कि मनीष पांडे (Manish Pandey) को रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए दिल्ली कपिटल्स (डीसी) के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर रखना चयनकर्ताओं द्वारा किया गया एक कठोर फैसला था। 

Advertisement

हैदराबाद ने रविवार को पांडे से आगे 23 वर्षीय विराट सिंह के साथ खेलने का विकल्प चुना, जो चार रन बनाकर अवेश खान की गेंद पर आउट हो गए। एसआरएच अंतत: केन विलियमसन के नाबाद 66 रनों की बदौलत 159/7 तक पहुंचने में सफल रहा लेकिन सुपर ओवर में उसे हार मिली।

Advertisement

मैच के बाद वॉर्नर ने कहा, यह चयनकर्ताओं पर निर्भर करता है। यह मेरी राय के अनुसार एक कठोर फैसला था (मनीष पांडे को निकालना)। आप विराट को बदनाम नहीं कर सकते, वह बहुत अच्छा खिलाड़ी है। इस सतह पर आपको बहुत अधिक समय नहीं मिलता है और ऐसे में चीजों को मैनेज करना काफी मुश्किल होता है। दिल्ली ने बीच में अच्छी गेंदबाजी की और इसने हमारे लिए हालात चुनौतीपूर्ण बना दिया।"

इस हार के बाद हैदराबाद आठ टीमों की तालिका में सातवें स्थआन पर है। उनका अगला मैच बुधवार को टेबल टॉपर्स चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ है।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार