चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के खिलाफ मंगलवार (13 अक्टूबर) को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2020 के 29वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के कप्तान डेविड वॉर्नर (David Warner) पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। 

Advertisement

वॉर्नर अगर इस मुकाबले में 19 रन बना लेते हैं तो वह आईपीएल में अपने 5000 रन पूरे कर लेंगे। आईपीएल में यह मुकाम हासिल करने वाले वॉर्नर पहले विदेशी और कुल चौथे क्रिकेटर बन जाएंगे। अब तक विराट कोहली, सुरेश रैना और रोहित शर्मा ही यह कारनामा कर पाए हैं।  

Advertisement

वॉर्नर ने अब तक खेले गए 133 पारियों में 42.93 की औसत से 4981 रन बनाए हैं, जिसमें 46 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं।

इसके साथ ही वॉर्नर आईपीएल में सबसे तेज 5000 रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। इस मामले में वह विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ेंगे। कोहली ने अपने आईपीएल करियर की 157 पारियों में 5000 रन पूरे किए थे। 

वॉर्नर इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं। वॉर्नर ने अब तक खेले गए 7 मैचों में 275 रन बनाए हैं, जिसमें दो अर्धशतक जड़े हैं। वॉर्नर हाल ही में आईपीएल में 50 बार 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार