मोहाली, 8 अप्रैल (CRICKETNMORE)| किंग्स इलेवन पंजाब ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में सोमवार को डेविड वॉर्नर (नाबाद 72) की जुझारू पारी के बाद भी सनराइजर्स हैदराबाद को 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 150 रनों तक ही सीमित कर दिया।

Advertisement

वॉर्नर अंत तक एक छोर संभाले रहे, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने उन्हें ज्यादा हाथ खोलने का मौका नहीं दिया। उन्होंने अपनी पारी में 62 गेंदों का सामना किया और छह चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। 

Advertisement

इस मैच में एक बार फिर हैदराबाद के मध्यक्रम की तेजी से रन बनाने की कमी देखने को मिली। वॉर्नर और बेयरस्टो की उसकी तूफानी जोड़ी आज टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाई। बेयरस्टो (1) दूसरे ओवर में ही मुजीब उर रहमान की गेंद पर आउट हो गए। 

इसके बाद वॉर्नर भी तेजी से रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। दूसरे छोर से उन्हें ऐसा कोई विश्वसनीय बल्लेबाज नहीं मिला जो उनका साथ दे सके। 

नंबर-3 पर आए विजय शंकर (26) ने वॉर्नर के साथ हैदराबाद का स्कोरबोर्ड जारी रखा, लेकिन तेजी से रन वह भी नहीं बना पा रहे थे। अंतत: अश्विन की दूसरा पर वह 56 के कुल स्कोर पर विकेट के पीछे लोकेश राहुल के हाथों लपके गए। मोहम्मद नबी ने सात गेंदों पर 12 रन बनाए लेकिन इससे आगे नहीं जा पाए। वह 80 के कुल स्कोर पर रन आउट हुए। 

मनीष पांडे (19) ने चौथे विकेट के लिए वॉर्नर के साथ जरूर 34 गेंदों पर 55 रनों की साझेदारी की, लेकिन यह साझेदारी बड़े स्कोर के लिए काफी नहीं रही। पांडे आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी की गेंद पर आउट हो गए। पांडे जब आउट हुए तब टीम का स्कोर 135 रन था। पांच गेंद शेष रहते हैदराबाद का सम्मानजनक स्कोर तक भी जाना मुश्किल लग रहा था लेकिन दीपक हुड्डा ने तीन गेंदों पर दो चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 14 रनों की पारी खेल टीम को अपेक्षाकृत सम्मानजनक स्कोर दिया।

Advertisement

पंजाब के लिए अश्विन, मुजीब और शमी ने एक-एक विकेट लिया। एक बल्लेबाज रन आउट हुआ।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार