Most Runs For Australia: ऑस्ट्रेलिया के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) ने पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वॉर्नर ने 83 गेंदों में 3 चौकों की मदद से 38  रन की पारी खेली।

 
Advertisement

वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर को पछाड़कर दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। अपनी पारी में 20वां रन बनाते ही उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। 

Advertisement

वॉर्नर के अब तीनों फॉर्मेट को मिलकर 371 मैच की 460 पारियों में 18515 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में उन्होंने पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनके 493 मैच की 548 पारियों में 18515 रन दर्ज हैं। 27368 रन के साथ रिकी पोटिंग पहले स्थान पर हैं। 

इस छोटी पारी के दौरान वॉर्नर को एक जीवनदान भी मिला, जब शाहीद अफरीदी द्वारा डाले गए पारी के तीसरे ओवर में स्लिप में अब्दुल्ला शफीक ने उनका आसान सा कैच छोड़ दिया। हालांकि आगा सलमान ने डेविड वॉर्नर के हाथों कैच आउट कर वॉर्नर की पारी का अंत किया। 

गौरतलब है कि इस मुकाबले में पाकिस्तान के कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वॉर्नर ने उस्मान ख्वाजा के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 90 रन की साझेदारी की।

टीमें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

Also Read: Live Score

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, आमेर जमाल, शाहीन अफरीदी, हसन अली, मीर हमजा।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार