सिडनी, 12 जून| ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने क्वींसलैंड में पढ़ाई कर रहे भारतीय छात्र को कोविड-19 महामारी के दौरान उनके 'निस्वार्थ काम' के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है। बेंगलुरु के रहने वाले श्रेयस श्रेष्ठ क्वींसलैंड विश्वविद्यालय में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। कोरोनावायरस महामारी के दौरान श्रेयस उस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जो जरूरतमंद छात्रों तक खाना पहुंचा रहा था।

Advertisement

आस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कमीशन ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वॉर्नर ने कहा, " नमस्ते। मैं यहां कोविड-19 के दौरान श्रेयस श्रेष्ठ के निस्वार्थ काम के लिए उन्हें शुक्रिया करता हूं। श्रेयस यूनिवर्सिटी ऑफ क्वींसलैंड में कंप्यूटर साइंस में मास्टर्स कर रहे हैं। वह विश्वविद्यालय के आउटरीच कार्यक्रम का एक हिस्सा हैं, जो अभी जरूरतमंद छात्रों को भोजन के पैकेट तैयार करने और वितरित करने का काम कर रहा है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि आप बहुत अच्छा कर रहे हैं। मुझे यकीन है कि आपकी मां, पिताजी और पूरे भारत को आप पर गर्व है। अच्छे काम करते रहो, क्योंकि हम सब एक साथ हैं।"

इससे पहले, ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने एक भारतीय नर्स शेरॉन वर्गीस की जमकर तारीफ की थी।

यूनिवर्सिटी ऑफ वॉलोंगोंग में शेरॉन वर्गीस ने लॉकडाउन के दौरान निस्वार्थ सेवा की अद्भुत मिसाल पेश की। गिलक्रिस्ट ने शेरॉन की सराहना की है और साथ ही उनका आभार भी जताया है।

आस्ट्रेलियन ट्रेड एंड इंवेस्टमेंट कमीशन द्वारा ट्वीट किए गए वीडियो में गिलक्रिस्ट ने कहा, " शेरॉन मैं तुम्हें तुम्हारी निस्वार्थ सेवा के लिए बधाई देना चाहता हूं। पूरा ऑस्ट्रेलिया, पूरा भारत और सबसे महत्वपूर्ण तुम्हारा परिवार तुम पर गर्व करेगा। बधाई और इसी तरह काम करती रहो। हम सब तुम्हारे साथ हैं।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार