16 मई। बॉल टैंपरिंग के दोषी पाए गए डेविड वॉर्नर के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। डेविड वॉर्नर सिडनी प्रीमियर क्रिकेट सीजन में रैंडविक पीटरशम की तरफ से क्लब क्रिकेट खेलते हुए नजर आएगें।
Advertisement
आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर और कैमरन बैनक्रॉफ्ट को घरेलू क्रिकेट क्लब में खेलने की इजाजत मिली है जिसके बाद वॉर्नर ने क्लब क्रिकेट खेलने का फैसला किया है।
Advertisement
गौरतलब है कि कैमरन बैनक्रॉफ्ट भी क्लब क्रिकेट खेलते हुए दिखाई देगें। बॉल टैंपरिंग के मामले में स्टीव स्मिथ और वॉर्नर को इंटरनेशनल क्रिकेट से एक साल के लिए बैन कर दिया गया है तो वहीं कैमरन बैनक्रॉफ्ट 9 माह का बैन झेल रहे हैं।