पूर्व ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर शेन वॉटसन (Shane Watson) का मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर (David Warner) को आईपीएल 2023 में खुद को साबित करना होगा। वॉर्नर आईपीएल के इस सत्र में चोटिल ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की जगह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभालेंगे। उन्होंने आईपीएल में 2009 से अब तक के सफर में 5881 रन बनाये हैं और टूर्नामेंट के इतिहास में तीसरे शीर्ष स्कोरर हैं।

Advertisement

वॉटसन ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं लेकिन मेरे लिए वॉर्नर टॉप ऑफ द आर्डर हैं। उन्हें कुछ साबित करना है और हर कोई उनके पीछे चलना चाहेगा। उन्होंने आईपीएल में ढेरों रन बनाये हैं और एक सलामी बल्लेबाज होने के नाते वह जो प्लेटफॉर्म तय करेंगे, वह महत्वपूर्ण होगा।

Advertisement

उन्होंने साथ ही कहा कि मिचेल मार्श अपनी मौजूदा फॉर्म को देखते हुए दिल्ली के लिए अहम भूमिका निभाएंगे। यह उनके लिए एक और बड़ा सत्र होगा। उनके पास बल्ले से अविश्वसनीय क्षमता है और जिस तरह वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, वह महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।

वॉटसनने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के पास एक अच्छी टीम है लेकिन टीम को ऋषभ पंत की कमी खलेगी।

दिल्ली अपना अभियान एक अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ शुरू करेगी।

वॉटसन ने कहा, दिल्ली कैपिटल्स के पास एक अच्छी टीम है लेकिन टीम को ऋषभ पंत की कमी खलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार