नई दिल्ली, 20 मई (CRICKETNMORE)| मौजूदा विजेता सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 10वें संस्करण के फाइनल में भले ही न पहुंच पाई हो लेकिन उसके कप्तान फाइनल के बाद भी मौजूदा संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर ऑरैंज कैप अपने पास रखते हुए सीजन का अंत करेंगे। आईपीएल के फाइनल में मुंबई इंडियंस और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की टीमें रविवार को खिताबी मुकाबला खेलेंगी। 

वार्नर ने इस आईपीएल में 14 मैचों में 58.27 की औसत से 641 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं। इस संस्करण में उनका स्ट्राइक रेट 141.81 का रहा है।फाइनल में पहुंची टीमों का कोई भी बल्लेबाज वार्नर के स्कोर के करीब नहीं है। लीग के इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में पुणे के कप्तान स्टीवन स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं। 

स्मिथ के अभी तक 14 मैचों में 38.27 की औसत से 421 रन हैं। उन्हें अगर वार्नर की बराबरी भी करनी है तो फाइनल में 220 रन बनाने होंगे, जो टी-20 के लिहाज से नामुमकिन लगता है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

स्मिथ से पहले जो तीन बल्लेबाज हैं उनमें कोलकाता नाइट राइडर्स के गौतम गंभीर (498), हैदराबाद के शिखर धवन (479) और गुजरात लायंस के सुरेश रैना (442) हैं उनकी टीमें फाइनल में नहीं पहुंची हैं। 

वहीं मुंबई की तरफ से इस संस्करण में सबसे ज्यादा रन उसके सलामी बल्लेबाज पार्थिव पटेल ने बनाए हैं। पटेल ने 15 मैचों में 26.06 की औसत से 391 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं। रनों के लिहाज से पटेल, वार्नर से 250 रन पीछे हैं।   PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप 

इस स्थिति में वार्नर की बराबरी करने वाला बल्लेबाज दूर-दूर तक नजर नहीं आता, लिहाजा ऑरैंज कप वार्नर के पास ही रहने की पूरी-पूरी संभावना है।  

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार