The Hundred Women 2026: द हंड्रेड विमेंस 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में इंग्लैंड की युवा बल्लेबाज डेविना पेरिन (Davina Perrin) ने अपने अनोखे शॉट से खूब सुर्खियां बटोरी। 19 साल की पेरिन ने निकोला केरी की गेंद पर एक हाथ से ही रिवर्स स्कूप खेल डाला।
द हंड्रेड विमेंस 2026 के आखिरी लीग मुकाबले में बर्मिंघम फीनिक्स और एमआई लंदन की टीमें आमने-सामने थीं। गुरुवार (13 अगस्त) को खेले गए इस मुकाबले में इंग्लैंड की 19 वर्षीय युवा बल्लेबाज डेविना पेरिन ने बर्मिंघम फीनिक्स की पारी के दौरान निकोला केरी की गेंद पर ऐसा शॉट खेला, जो सामान्य क्रिकेट शॉट्स से बिल्कुल अलग था। उन्होंने एक हाथ से ही रिवर्स स्कूप खेलकर गेंद को बाउंड्री तक पहुंचा दिया।
पेरिन ने आखिरी समय पर जिस तरह से इस शॉट को खेला, उसने मैदान पर मौजूद फैंस के साथ-साथ कमेंटेटर्स को भी हैरान कर दिया। द हंड्रेड ने इस शॉट का वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह क्लिप तेजी से वायरल हो गई।
VIDEO:
हालांकि, मुकाबले में पेरिन बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे सकीं। उन्होंने सिर्फ 6 गेंदों में 8 रन बनाए।
डेविना पेरिन द हंड्रेड में बर्मिंघम फीनिक्स और घरेलू क्रिकेट में वारविकशायर का प्रतिनिधित्व करती हैं। पेरिन इंग्लैंड अंडर-19 और इंग्लैंड ए टीम के लिए खेल चुकी हैं, हालांकि उन्हें अभी सीनियर इंग्लैंड टीम से डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है। युवा बल्लेबाज के नाम द हंड्रेड में शतक भी दर्ज है। उन्होंने 2025 में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स के लिए खेलते हुए लंदन स्पिरिट के खिलाफ सिर्फ 42 गेंदों में शतक ठोका था। नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स को अब सनराइजर्स लीड्स के नाम से जाना जाता है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैच की बात करें तो एमआई लंदन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 6 विकेट खोकर 120 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बर्मिंघम फीनिक्स ने 5 विकेट खोकर 121 रन बना लिए और 8 गेंदें बाकी रहते 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। बर्मिंघम फीनिक्स की जीत में कप्तान एलिस पेरी ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने सिर्फ 39 गेंदों में नाबाद 62 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।