BAN vs ENG 1st ODI: जोस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने ढाका में खेले गए पहले वनडे में बांग्लादेश क्रिकेट टीम को 3 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। इस मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.2 ओवर में 209 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी और जवाब में इंग्लिश टीम ने डेविड मलान के नाबाद शतक की बदौलत 7 विकेट खोकर ये लक्ष्य हासिल कर लिया।

Advertisement

एक समय इंग्लिश टीम मुसीबत में नजर आ रही थी लेकिन एक छोर पर मलान डटे हुए थे और उन्होंने अंत तक रहते हुए ये सुनिश्चित किया कि इंग्लिश टीम ये मैच जीत जाए। मलान ने अपने वनडे करियर की चौथी वनडे सेंचुरी लगाते हुए 145 गेंदों में नाबाद 114 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान मलान ने 8 चौके और 4 छक्के भी ठोके। वहीं, इस सेंचुरी के साथ उन्होंने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करवा लिया है।

Advertisement

डेविड मलान वनडे में सबसे तेज़ी से चार शतक तक पहुंचने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। मलान ने वनडे में चार शतक लगाने के लिए 16 वनडे मैचों का समय लिया जबकि सबसे तेज चार वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के नाम पर दर्ज है। उन्होंने ये कारनामा करने के लिए महज 9 पारियों का समय लिया था और ऐसा लगता है कि शायद ही कोई बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड तक पहुंच पाएगा।

मलान बेशक इमाम उल हक का रिकॉर्ड ना तोड़ पाए हों लेकिन वो इमाम के साथी फखर ज़मान का एक रिकॉर्ड जरूर तोड़ सकते हैं। इस समय मलान के 16 वनडे मैचों में 758 रन हैं और अगर वो आने वाले दो वनडे मैचों में 242 रन और बना देते हैं तो वो फखर जमान के साथ वनडे में सबसे तेज 1 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तान के आक्रामक बल्लेबाज फखर जमान के नाम पर दर्ज है। फखर जमान ने वनडे में एक हज़ार रन बनाने के लिए 18 मैचों का समय लिया था। इस समय मलान जिस लय में दिख रहे हैं उसे देखकर ये कहा जा सकता है कि वो इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार