इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 के 40वें मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 339 रन बनाए। इस मैच में इंग्लैंड के लिए सलामी बल्लेबाज डेविड मलान ने 87 रनों की पारी खेली लेकिन अगर उन्हें किस्मत का साथ ना मिला होता तो उनकी ये पारी मैच की सातवीं गेंद पर ही खत्म हो जाती।

Advertisement

दरअसल, हुआ ये कि इंग्लैंड की पारी का दूसरा ओवर लोगान वैन बीक कर रहे थे और इस ओवर की पहली ही गेंद उन्होंने बिल्कुल सटीक यॉर्कर डाली जिस पर मलान पूरी तरह गच्चा खा गए। वैन बीक की ये यॉर्कर बिल्कुल ठिकाने पर गिरी थी लेकिन जिस तरह से ये स्टंप्स को मिस कर गई उसने सभी को हैरान कर दिया। ये गेंद मलान के बल्ले के नीचे से होते हुए स्टंप्स के ऊपर से चली गई जबकि इस गेंद को लगना स्टंप्स पर चाहिए था लेकिन शायद मलान की किस्मत बुलंद थी जो ये गेंद स्टंप्स पर लगने की बजाय ऊपर से निकल गई।

Advertisement

इस गेंद को स्टंप्स के ऊपर से जाता देख वैन बीक के भी होश उड़ गए क्योंकि अगर मलान की किस्मत खराब होती तो वो आसानी से बोल्ड हो जाते। इस शानदार गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और आप इसे नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो इंग्लैंड को 300 के पार पहुंचाने में ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अहम भूमिका निभाई। स्टोक्स ने सिर्फ 78 गेंदों में वर्ल्ड कप में अपना पहला शतक लगा दिया। स्टोक्स ने 84 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 108 रन बनाए। स्टोक्स को क्रिस वोक्स का अच्छा साथ मिला और दोनों ने मिलकर सातवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को 330 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार