भारतीय महिला क्रिकेट टीम की बल्लेबाज पूनम राउत (Poonam Raut) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वीसलैंड में खेले जा रहे एकमात्र डे-नाइट टेस्ट के दूसरे दिन के खेल के दौरान अपनी शानदार खेल भावना का दिखाकर जीत लिया। 

Advertisement

लंबे समय तक क्रीज पर टिकी रही पूनम ने 165 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 36 रनों की पारी खेली। लेकिन की यह पारी जिस तरह से समाप्त हुई, वह काफी हैरानी भरा रहा।

Advertisement

81वें ओवर की चौथी गेंद पर स्पिनर सोफी मोलिनक्स ने पूनम के खिलाफ कैच आउट की अपील की। मोलिनक्स समेत पूरी ऑस्ट्रेलिया टीम की अपनी में कोई जोश नहीं दिखा और अंपायर ने भी उन्हें नॉट आउट करार दिया।

लेकिन इसके बावजूद भी पूनम अंपायर की ओर देखते हुए वापस पवेलियन लौट गईं।

बता दें कि इस मुकाबले में डिसीजन रिव्यू सिस्टन (DRS) नहीं है। अगर पूनम क्रीज पर टिकी रहती तो अंपायर का फैसला ही फाइनल होता। लेकिन पूनम ने खेल भावना का सम्मान करते हुए पवेलियन जानें का फैसला किया

पूनम ने इस मुकाबले में ओपनर स्मृति मंधाना के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 102 रनों सी शानदार

Advertisement

साझेदारी की। मंधाना ने इस मुकाबले में 127 रनों की रिकॉर्डतोड़ पारी खेली। वह डे-नाइट टेस्ट में विराट कोहली के बाद शतक जड़ने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेट बनी हैं।   

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार