28 अप्रैल। 188 रन का पीछा करने उतरी बैंगलोर की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 171 रन ही बना सकी जिसके कारण दिल्ली कैपिटल्स को 16 रन से जीत मिली।

Advertisement

गौरतलब है कि आखिरी 2 ओवर में आऱसीबी को 30 रनों की दरकार थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों ने बंधी हुई गेंदबाजी कर आरसीबी को लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया।

Advertisement

आरसीबी के लिए कोहली ने 23 रन तो वहीं पार्थिव पटेल ने 39 रन की पारी खेली। शिवम दुबे ने 24 रन की पारी खेली। एबी डीविलियर्स भी कोई खास कमाल नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर आउट हुए।

हालांकि आखिरी समय में गुरकीरत सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने तेजी से रन बनानें की कोशिश की लेकिन लक्ष्य काफी दूर निकल गया। गुरकीरत सिंह ने 27 रन और मार्कस स्टोइनिस ने नाबाद (32) रनों की पारी खेली। 

दिल्ली कैपिटल्स के लिए अमित मिश्रा ने 2 विेकेट चटकाए तो वहीं अक्षर पटेल और इशांत शर्मा के खाते में 1-1 विकेट आए। इसके अलावा कागिसो रबाडा (2) और शेरफेन रदरफोर्ड ने भी 1 विकेट लिए।

इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स नेरॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले जा रहे मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए हैं। दिल्ली के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर और शिखर धवन ने अर्धशतक जमाए। 

Advertisement

बेंगलोर के लिए युजवेंद्र चहल ने दो विकेट लिए। वॉशिंगटन सुंदर, उमेश यादव, नवदीप सैनी ने एक-एक विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार