डेविड वॉर्नर(92) और रोवमैन पॉवेल(67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर दिल्ली कैपटिल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में 207 रन बना लिए हैं। हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार ने अपने कोटे के चार ओवरों में महज़ 25 रन खर्चते हुए एक विकेट हासिल किया। अब ऑरेंज आर्मी को यह मैच जीतने के लिए 208 रनों की दरकार है। 

Advertisement

इससे पहले, सनराइजर्स के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था, जिसके बाद डीसी की सलामी जोड़ी टीम को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रही और भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में मंदीप सिंह(00) को विकेटकीपर के हाथों कैच पकड़वाकर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। कैपिटल्स को दूसरा झटका पावरप्ले के दौरान ही पांचवें ओवर में लगा। मिचेल मार्श को सीन एबॉट ने 10 रनों के निजी स्कोर पर आउट किया। 

Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स की टीम दो विकेट जल्दी गंवा चुकी थी, जिसके बाद कप्तान ऋषभ पंत ने वॉर्नर के साथ मिलकर 48 रनों की साझेदारी की। ऋषभ पंत फॉर्म में नज़र आ रहे थे और श्रेयस गोपाल के खिलाफ चार गेंदों पर 22 रन जड़ चुके थे, लेकिन इसके बाद गेंदबाज़ ने वापसी की और पंत(26) को बोल्ड करके पवेलियन वापस भेज दिया।

कप्तान के आउट होने के बाद रोवमैन पॉवेल मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए और इसके बाद सनराइजर्स का कोई भी गेंदबाज़ दिल्ली कैपिटल्स का विकेट हासिल नहीं कर सका। रोवमैन पॉवेल और डेविड वॉर्नर ने मिलकर टीम को मुश्किलों से उभारा और दोनों ने ही अर्धशतक लगाते हुए 122 रनों की साझेदारी की। 

रोवमैन पॉवेल ने 35 गेंदों पर 67 रन बनाए, वहीं डेविड वॉर्नर ने 58 गेंदों पर 92 रनों की शानदार पारी खेली। बता दें कि हैदराबाद के लिए भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट और श्रेयस गोपाल ने एक-एक विकेट हासिल किया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार