DC vs KKK: कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच खेले गए मैच के दौरान एक मजेदार वाक्या हुआ था। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को आउट होने के बाद बिना पैंट के देखा गया जिसके बाद पंत की बिना पैंट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और यूजर्स जमकर इसपर रिएक्ट कर रहे हैं।

Advertisement

ऋषभ पंत को बिना पैंट के देखकर एक यूजर ने फनी अंदाज में ट्वीट कर लिखा, 'पैंटलेस पंत' दूसरे यूजर ने लिखा, ' ऋषभ पंत ने जब मैदान पर ऐसा किया तो मेरा दिल धड़क गया .... मैं हैरानी से यह सोच रहा था कि वह क्या करने जा रहा था।'

Advertisement

ऋषभ पंत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बल्ले से कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन फिर भी उन्होंने छोटी सी पारी खेलकर फैंस को एंटरटेन किया था। ऋषभ पंत ने 8 गेंदों पर 16 रनों की पारी खेली थी। वह पैट कमिंस की गेंद पर आउट हुए थे लेकिन तब तक दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मैच पर मजबूत पकड़ बना ली थी।

मालूम हो कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। कोलकाता ने दिल्ली को 155 रन का लक्ष्य दिया​ है जिसे दिल्ली की टीम ने बड़े ही आसानी से 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। 

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार