कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल 2021 से बाहर हो चुकी है। इस हार के बाद दिल्ली के ऑफ स्पिनर आर अश्विन ने खुलासा किया है कि रोमांचक आखिरी ओवर के दौरान उनके दिमाग में क्या चल रहा था, जिस मैच में उनकी टीम को तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Advertisement

इस एलिमिनेटर मुकाबले में केकेआर एक समय एकतरफा अंदाज़ में जीतती हुई नज़र आ रही थी लेकिन अचानक से 23 गेंदों में छह विकेट खोने के बाद उनकी टीम मुश्किल में नजर आई और मामला आखिरी दो गेंदों पर 6 रन तक पहुंच गया जहां राहुल त्रिपाठी ने आर अश्विन की गेंद पर छक्का लगाकर मैच केकेआर की झोली में डाल दिया।

Advertisement

अब अश्विन ने अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उस आखिरी ओवर के ड्रामे पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने बोलते हुए कहा, "पहली चार गेंदें डालने के बाद, मैंने ज्यादा नहीं सोचा और ये काम कर गया। पांचवीं गेंद से पहले, मैंने सोचा 'आह, हम जीत गए हैं! फिर मैंने शॉर्ट बाउंड्री, ओस के बारे में सोचा और ये भी सोचा कि शायद वो आगे बढ़कर खेलने की कोशिश करेगा, यही वजह थी कि मैंने थोड़ी शॉर्ट गेंदबाजी की।"

आगे बोलते हुए अश्विन ने कहा, "त्रिपाठी ने मुझे पहले कभी चौका नहीं मारा था। दुर्भाग्य से हमारे लिए ये गलत समय पर आया।" आपको बता दें कि अश्विन को भारतीय टी-20 वर्ल्ड कप टीम में भी शामिल किया गया है ऐसे में सभी की निगाहें इसी बात पर होंगी कि अश्विन कैसा प्रदर्शन करेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार