रविवार, 13 अप्रैल को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 का 29वां मैच खेला गया जिसमें दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की भिड़ंत हुई। इस रोमांचक मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हरा दिया। इस मैच में दोनों टीमों के बीच गहमागहमी तो देखने को मिली ही लेकिन साथ ही स्टेडियम से भी एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो फैंस कभी नहीं देखना चाहेंगे।

Advertisement

इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि अरुण जेटली स्टेडियम में एक महिला और एक पुरुष के बीच जमकर मारपीट हुई। ये झड़प क्यों शुरू हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। वायरल वीडियो को देखकर पता चलता है कि वहां पर मौजूद दर्शकों ने मामले को शांत कर दिया था। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने बाद में मारपीट करने वाले लोगों पर कोई एक्शन लिया या नहीं, इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। इस वीडियो को आप नीचे देख सकते हैं।

Advertisement

इस मैच की बात करें तो, मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रनों से हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की। ये मामूली हार मेजबान टीम की इस सीज़न की पहली हार थी। मैच से पहले, वो लगातार चार मैच जीत चुके थे। दिल्ली के लिए करुण नायर ने 40 गेंदों पर 89 रनों की धमाकेदार पारी खेली लेकिन उनकी ये पारी भी बेकार गई।

मुंबई के लिए शानदार गेंदबाजी के लिए कर्ण शर्मा को प्लेयर ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आने वाले लेग स्पिनर ने अपने चार ओवर के कोटे में केवल 36 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। दिल्ली बुधवार, 16 अप्रैल को उसी मैदान पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ने के लिए तैयार है। मुंबई की बात करें तो, वो गुरुवार, 17 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार